कोंडागांव: गांधी चौक के पास खड़ी स्कूटी को कार ने मारी ठोकर,मौके से हुआ फरार
सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 गांधी चौक के पास 11 मई को अज्ञात कार ने स्कूटी को ठोकर मार मौके से फरार हो गया।इस बारे में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी अनुसार गांधी चौक के पास खड़ी स्कूटी को अज्ञात कार ने रॉन्ग साइड से बैक करते हुए ठोकर मार दिया।जिसके बाद कार तेजी से मौके से फरार हो गया।