कोंडागांव: कलेक्टर ने कोपाबेड़ा के मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का किया निरीक्षण
DM कुणाल दुदावत द्वारा 11 मई को कोण्डागांव के कोपाबेड़ा स्थित मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया।उन्होंने मत्स्य बीज उत्पादन हेतु बनाई गई हेचरी में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।साथ ही तालाबों का अवलोकन करते हुए यहां उत्पादित की जाने वाली कतला, रोहू, मृगल, कॉमन कार्प, सिल्वर कार्प, ग्रास कार्प और मांगुर मछली के सम्बंध में जानकारी ली।