कोंडागांव: कलेक्टर ने कोंडागांव स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मतदान उपरांत सभी ईव्हीएम को सुरक्षित रूप से रखने हेतु कोंडागांव में बनाये गए स्ट्रांग रूम का 11 मई को निरीक्षण किया गया।कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों से चर्चा करते हुए सुरक्षा के इंतजामों के संबंध में जानकारी ली और सीसीटीवी के माध्यम से सभी कक्षों की निगरानी की।