मैनपुरी: बेवर क्षेत्र निवासी पीड़ित ने दबंग पर तमंचे के बल पर मोबाइल, रुपए और स्कूटी छीनने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला निवासी अन्नू गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता ने शनिवार की सुबह SP से शिकायत करते हुए बताया की वह बीती शुक्रवार की शाम कोलड्रिंक की वसूली करके जा रहा था। तभी रास्ते में दबंगों द्वारा उसे घेर कर तमंचे के बल पर उससे रुपए मोबाइल ओर स्कूटी छीन ली। वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं पीड़ित ने SP से शिकायत कर कार्रवाई की मांग।