बिंदकी: छीछा गांव में अज्ञात कारण से एक घर में लगी आग, ₹85,000 नगद सहित लाखों रुपए की संपत्ति जल गई
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के छीछा गांव में शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे अज्ञात कारण से अतुल सिंह चौहान के घर के अंदर आग लग गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। घर के सदस्यों तथा गांव के लोगों ने मिलकर आग को बुझाया। आग लगने की घटना में 85000 रुपए नगद कपड़े गृहस्थी का सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जल गई।