मोहनपुर: मोहनपुर में संघ ने दिवंगत दो जनवितरण विक्रेताओं के परिजनों को 30-30 हजार की सहायता राशि दी
Mohanpur, Gaya | Nov 12, 2026 दिवंगत दो जनवितरण विक्रेताओं के परिजनों को संघ ने दी 30-30 हजार की सहायता मोहनपुर। जनवितरण विक्रेता संघ, मोहनपुर की ओर से बुधवार को दिवंगत डीलर मनीराज (डेमा पंचायत) और चेतनारायण प्रसाद (एरकी पंचायत) के परिजनों को 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। संघ के पदाधिकारियों ने दोनों के घर पहुंचकर शोकसभा आयोजित की और एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।