लालगंज: समौती गांव में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के समौती गांव में सोमवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।