बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत सभा कक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत सभा कक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।जिसमें एसडीएम श्रीमती भारती देवी मिश्रा के द्वारा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण की जाए। मौके पर समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।