बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने किए प्रयास तेज
बल्देवगढ़ मुख्य बस स्टैंड पर नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने यातायात व्यवस्था को सुधारने प्रयास तेज किए हैं।बताया गया कि मुख्य बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई हुई।जिस कारण से बसों को एवं अन्य वाहनों को निकलने में अधिक परेशानी होती है।उक्त स्थिति को देखकर नगर परिषद और पुलिस के द्वारा एक लक्ष्मण रेखा खींचकर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।