बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा, आबकारी पुलिस ने टपरियन गांव में की छापेमारी
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत जगह-जगह अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है।जिस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।वही टपरियन गांव में आबकारी पुलिस के द्वारा महुआ से बनी भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है।मौके पर शराब बनाने वाली सामग्री को नष्ट किया गया।थाना अंतर्गत लगातार अवैध शराब का धंधा पनप रहा है।