बल्देवगढ़: चंदूली गांव में पुत्र ने पिता के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत चंदूली गांव में 60 वर्षीय वृद्ध पिता के साथ पुत्र ने मारपीट कर दी।जिसमें पीड़ित प्यारेलाल पुत्र हलकाई आदिवासी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें पुलिस को बताया गया कि उसके पुत्र चंद्रपाल आदिवासी ने पीड़ित के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की।पुलिस के द्वारा पीड़ित के कथनों के आधार पर मामला दर्ज किया गया।