बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ भदभदा के पास दो बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
बल्देवगढ़ भदभदा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई।जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों को निजी वाहन के माध्यम से बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां पर दोनों घायलों को डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।