त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और दुकानों में नियमों के अनुपालन की जांच के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में गुरुवार को कोटद्वार में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ दुकानों में घटतौली, कांटे के समय पर नवीनीकरण न होने तथा श्रमिकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समय और वेतन दिए जाने से संबंधित शिकायतें सामने आईं।