परसिया: महादेवपुरी कोयला खदान में सीटू यूनियन ने सदस्यता सत्यापन के लिए गेट मीटिंग की और जन जागरण किया
वेकोलि पेंच क्षेत्र की महादेवपुरी कोयला खदान में सीटू वेकोलि लाल झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन ने गेट मीटिंग शुक्रवार को सुबह आठ बजे ली। गेट मीटिंग में मजदूरों के बीच सदस्यता सत्यापन को लेकर जन जागरण किया गया। मजदूरों को संबोधित करते हुए कामगारों को सीटू यूनियन की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने और आने वाले भविष्य को मजबूती प्रदान करने की बात कही।