बहादुरपुर: दरभंगा में 2200 लीटर अवैध शराब नष्ट, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2200 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया। यह कार्रवाई समाहरणालय, दरभंगा के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार को विभागीय परिसर में संपन्न हुई। जप्त की गई शराब में 1494.3 लीटर देशी शराब, 412.3 लीटर विदेशी शराब, 54.5 लीटर बीयर तथा 150.4 लीटर चुलाई शराब जब्त