हीरोडीह में बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरी! ₹3 लाख के सामान पर हाथ साफ करने का आरोप
हीरोडीह, गिरिडीह: थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव में बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। गृहस्वामी राजकुमार वर्मा ने हीरोडीह थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि राजकुमार वर्मा 4 सितंबर को पूरे परिवार के साथ ससुराल गए थे। 8 सितंबर को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
गृहस्वामी के आवेदन के अनुसार, घर से चांदी के आभूषण, सिक्के, कंगन, हंसुली, अंगूठियां, सोने के झुमके, ₹40 हजार नगद और जरूरी कागजात समेत करीब ₹3 लाख के सामान की चोरी/क्षति का आरोप है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस से मामले की जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📍 पतारडीह | हीरोडीह | गिरिडीह
#HeroDih #Giridih #JharkhandNews #Chori #TheftNews #BreakingNews #GiridihNews #JharkhandNewsToday #PNAnewsIndia