अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से मिले शफीक अंसारी, धनवार की समस्याओं पर हुई चर्चा
रांची,झामुमो गिरिडीह जिला संगठन सचिव सह धनवार के 20 सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी ने गुरुवार को रांची स्थित मंत्री आवास में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री माननीय हफीजुल हसन से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान शफीक अंसारी ने धनवार विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े मामलों पर आवश्यक पहल एवं समाधान की दिशा में सहयोग का आग्रह किया।
इस दौरान राज्य एवं क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। शफीक अंसारी ने कहा कि सरकार और संगठन के स्तर पर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
मुलाकात के दौरान गलवाती पंचायत के पूर्व मुखिया मंजूर आलम, सिरामडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंसरी भाई, फिरोज अंसरी एवं मतिउर्रहमान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।