डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कृषि विभाग की करंजिया मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का किया निरीक्षण
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कृषि विभाग द्वारा करंजिया में संचालित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए प्रयोगशाला में स्थापित मशीनों मिट्टी के नमूनो परीक्षण संबंधी रजिस्टर और परीक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन किया । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार दोपहर 12:30 बजे मीडिया को जानकारी दी ।