बसंतपुर: वीरपुर में गोल चौक के गुदरी के लिए स्थल का किया गया चयन, जेसीबी से शुरू हुई साफ-सफाई,
वीरपुर नगर क्षेत्र की हृदयस्थली गोल चौक के समीप लगने वाले गुदरी और सब्जी मंडी को व्यवस्थित एवं सुसज्जित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. इसके लिए कौशिकी भवन के पीछे स्थल का चयन किया गया है. शुक्रवार से चयनित स्थल पर जेसीबी के माध्यम से साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया. जिसे बाद में नंबर के हिसाब से स्थल का निर्धारण कर स्थानीय सब्ज