मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत प्रथम शुक्रवार का निरीक्षण
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग उप सचिव ओ. एल. मंडलोई के निर्देशन, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर जमुना भिड़ें जिला निवाड़ी के सान्निध्य में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल से जिला नोडल अधिकारी प्रवीण मण्डलोई सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा निरीक्षण के प्रथम दिवस शासकीय उमावि ओरछा, शा. पीएम श्री कन्या उमावि निवाड़ी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01निवाड़ी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास निवाड़ी का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी विद्यालय सुचारू रूप से संचालित मिले एवं समस्त शैक्षिक /गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित मिला कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं से संवाद स्थापित करके उनके भोजन व्यवस्था रसोई ग्रह की साफ सफाई खाद्यान्न भंडारण छात्राओं को मिलने वाली सुविधाएं जैसे बिस्तर पलंग टेबल कुर्सी स्टाफ फंड के विषय में संवाद स्थापित किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा संतुष्टि प्रकट की गई साथ ही संचालक महोदय द्वारा भोजन का स्वयं प्राप्त करके परीक्षण किया गया एवं प्रत्येक विद्यालय को निर्देशित किया गया की विद्यालय में नामांकन बढ़ाएं, ड्रॉप आउट दर को कम करें, शासन की सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों को प्राप्त होना चाहिए, जैसे निशुल्क साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण,लैपटॉप वितरण, निशुल्क स्कूटी वितरण एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों का प्रति शुक्रवार को आप सभी से डाटा प्राप्त किया जाएगा एवं सतत मॉनिटीरिंग की जाएगी l निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रोहित शुक्ला उपस्थित रहे।
#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari