बलिया: विशुनीपुर में बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Jun 12, 2025 शहर के विशुनीपुर इलाके में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बिजली के एलटी एबीसी तारों में अचानक तेज स्पार्किंग शुरू हो गई। तारों से पटाखे की तरह चिंगारी और तेज आवाज निकलने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना या जनहानि नहीं हुई।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।