बलिया: जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता वैन को कलेक्ट्रेट परिसर से किया रवाना
Ballia, Ballia | Jun 12, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता वैन को कलेक्ट्रेट परिसर से गुरुवार की दोपहर एक बजे रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम बाल श्रम उन्मूलन के लिए शुरू किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उनका लक्ष्य जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाना है। वे चाहते हैं कि बच्चे पढ़-लिखकर विकास की राह पर आगे बढ़ें।