बलिया: मोदी सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर हनुमानगंज में प्रेसवार्ता कर मंत्री दयाशंकर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
Ballia, Ballia | Jun 12, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरूवार की दोपहर करीब दो बजे भाजपा कार्यालय हनुमानगंज में प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।