बलिया: माल्देपुर स्थित पीपापुल के समीप गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश गुरुवार की दोपहर भी जारी
Ballia, Ballia | Jun 12, 2025 फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर स्थित पीपापुल के समीप गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश गुरूवार की दोपहर दो बजे तक जारी रहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक पारिवारिक कलह से तंग होकर गंगा नदी में छलांग लगा दिया था। इसकी जानकारी होते ही फेफना पुलिस छानबीन में जुट गई।