बलिया: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में समाजसेवी रिपुंजय रमण पाठक ने सौंपा पत्रक
Ballia, Ballia | Jun 12, 2025 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में समाजसेवी रिपुंजय रमण पाठक के नेतृत्व में लोगों ने गुरुवार की दोपहर एक बजे विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपा। रिपुंजय रमण पाठक ने बताया कि सरकार 24 घंटे बिजली देने का वादा करती है। लेकिन बलिया शहर में मुश्किल से 12 घंटे बिजली मिल रही है।