बलिया: ब्यासी ढाले के पास दो ट्रेलरों की टक्कर से घंटों लगा जाम, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
Ballia, Ballia | Jun 12, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यासी ढाले के पास गुरुवार की भोर में करीब चार बजे दो ट्रेलरों की टक्कर हो गई। बिहार की ओर गिट्टी लादकर जा रहे एक ट्रेलर ने सामने चल रहे दूसरे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाला ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार चालक व खलासी बाल-बाल बच गए।