मटिहानी: जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामदीरी भवानंदपुर के पौराणिक हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के रामदीरी के पौराणिक हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि सच्चे दिल से यहां लोग जो भी मन्नतें मांगते हैं, वो अवश्य पूरी होती है.