मटिहानी: मध्य विद्यालय लभरचक में मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती, शिक्षक व छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय लभरचक के प्रांगण में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गयी. जयंती समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय ने किया. मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार राय ने किया. जयंती समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक ने कहा कि वीर कुंवर सिंह सात बार अंग्रेजों के मात देने वाले सिपाही थे.