मटिहानी: कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 30 फरियादियों की सुनी फरियाद, मटिहानी क्षेत्र के लोग हुए शामिल
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 30 फरियादियों की फरियाद सुनी. इसमे मटिहानी के लोग भी शामिल हुए. एक-एक कर फरियाद सुनते हुए सभी मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.