मटिहानी: शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में होगा जनता दरबार, भूमि-विवाद के मामलों का होगा निपटारा
शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल के पदाधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. मटिहानी थाना क्षेत्र के लोग भूमि-विवाद के मामलों का निष्पादन करवा सकते हैं.