मटिहानी: नयागांव थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, भूमि-विवाद के मामलों का हुआ निपटारा
मटिहानी प्रखंड के नया गांव थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ. जहां भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा किया गया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि नयागांव थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल के पदाधिकारी के मौजूदगी में भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा किया गया.