मटिहानी: चकोर गंगा घाट से बीजेपी नेता सह भूत पूर्व सैनिक के बेटे का अपहरण के बाद मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी के स्थानीय नेता कौशल कुमार के बेटे अंगद कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है. मृतक का शव चकोर गंगा घाट से बरामद किया गया है. इस घटना के बाद काफी तनाव देखने को मिल रहा है. इस घटना के बारे में बताया जाता है कि अंगद कुमार 24 अप्रैल की शाम से लापता था.पिता भूतपूर्व सैनिक कौशल कुमार ने पुलिस में आवेदन दिया था.