टीकमगढ़: थाना परिसर पलेरा में हुई प्रताप की मौत का मामला गर्माया, पत्नी व ग्रामीणों ने हत्या के लगाए आरोप सौंपा एसपी को ज्ञापन
थाने परिसर में युवक की संदिग्ध मौत का मामला गर्मा गया है। अब परिजन और ग्रामीणों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कर पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने की आरोप लगाए हैं और थाने परिसर के सीसीटीवी फुटेज मांगते हुए जांच कर वैधानिक कार्यवाही की मांग कर एसपी को ज्ञापन सोपा है।