टीकमगढ़: जनपद पंचायत के सभाकक्ष में एसडीएम द्वारा राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत राजस्व, पंचायत, कृषि विभाग की ली गई बैठक,दिए गए निर्देश
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष टीकमगढ़ में राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत राजस्व, पंचायत, कृषि विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 से 31 अगस्त तक संचालित राजस्व महाअभियान 2.0 को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये।बैठक में निर्देशित किया गया कि अभियान में नक्शा दुरुस्तीकरण का कार्य शीघ्र और अच्छा हो। उन्होंने अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को स्वामित्व योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।