टीकमगढ़: मवई गाव के पास टैक्सी पलटने से लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल,एक की हालत गंभीर
मवई गाव के पास आज लगभग आधा दर्जन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।बताया गया कि एक टैक्सी सवारियों लेकर टीकमगढ़ से मजना की ओर जा रही थी,रास्ते में मवई गाव के पास अचानक टैक्सी पलट गई,जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घायलो का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है,एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।टैक्सी चालक ने आरोप लगाया है कि एक लड़के ने टैक्सी का हैंडल मोड़ दिया था,जिससे टैक्सी पलटी है।