टीकमगढ़: भाजपा नेता पर लगाया गया बांध सुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना में बाधा उत्पन्न और 5 लाख रुपए का माँगने आरोप, कलेक्टर को सोपा गया ज्ञापन
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर निलेश ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।प्रोजेक्ट मैनेजर नीलेश ने आरोप लगाया है कि विकास यादव जिला मंत्री भाजपा टीकमगढ़ द्वारा बांध सुजारा ग्रामीण समूह योजना में बार-बार फर्जी शिकायतें करके अखबारों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी एवं फर्जी खबरें छपवा कर बाधा उत्पन्न की जा रही है।उन्होंने बताया कि विकास यादव के द्वारा हमारे कंपनी के स्टाफ से बात करने के दौरान 5 लाख रुपए की मांग की गई थी और उनके द्वारा बार-बार पैसों की मांग की जाती है।कलेक्टर को ज्ञापन सोप कर उचित कार्यवाही की मांग की गई हैं।