टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई आयोजित
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आज नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा जिले में संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर कलेक्टर पीएस चौहान सीएमएचओ डॉक्टर शोभाराम रोशन जिला शिक्षा अधिकारी आईएल आख्या , संस्था प्रमुख भारती अग्रवाल, डीसी जागृति, ज्योति मौजूद रहीं। बैठक में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा की गईं। बैठक में किशोर और किशोरियों में होने वाले परिवर्तन के बारे में बताया गया। इस दौरान और भी संबंधित चर्चाएं की गई।