जयसिंहनगर: बस स्टैंड पर आधी रात डायल 100 ने दंपति और बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में बीती देर रात एक दंपति को सुरक्षित गांव पहुंचाने पर डायल 100 सहारा बनी और सुरक्षित घर तक पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि दंपति को अपने गांव जाने के लिए साधन नहीं मिल था। साथ में दो बच्चे भी थे। उन्होंने मदद के लिए राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 को रात्रि 11 बजे सहायता के लिए सूचना दी।