सासनी: परिजनों के साथ खेत पर गए एक बालक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर सांप सहित बालक को परिजन लाए अस्पताल
Sasni, Hathras | Oct 15, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदईया में परिजनों के साथ खेत पर गए एक 11 वर्षीय बालक प्रियांशु पुत्र राजकुमार के पैर पर सांप ने काट लिया जिससे बालक की हालत बिगड़ गई। बालक के पैर पर सांप के काटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन बिगड़ी हालत बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा बालक का उपचार किया गया।