शाजापुर: मक्सी में एसटीएफ बल के साथ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश
मक्सी में पुलिस ने एसटीएफ बल के साथ मंगलवार रात को फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने का संदेश दिया। मक्सी में बुधवार रात को दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी और आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। इसके बाद मक्सी में तनाव पूर्ण हालात बन गए थे। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है।