शाजापुर: पेपर लीक पर बड़ा कानून बनाने की मांग, एनएसयूआई पदाधिकारियों ने शाजापुर में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
शाजापुर में एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लालघाटी स्थित कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते समय कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।