शाजापुर: टंकी चौराहा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर टंकी चौराहा के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सोमवार को करीब 3:00 बजे टंकी चौराहा के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें हबीब खान निवासी दायरा घायल हो गया जिसको आसपास के दुकानदारों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।