शाजापुर: कोतवाली थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मोहल्ला मिटिंग का आयोजन, लोगों को दी जा रही समझाइश
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय है। कोतवाली पुलिस से मंगलवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीम द्वारा शाजापुर में तालाब की पाल क्षेत्र में मोहल्ला मिटिंग का आयोजन किया। ASI विक्रम सिंह जादौन ने लोगों से चर्चा की। समझाइश दी कि शांति सद्भाव के त्योहार मनाए। कहा कि किसी भी तरह का विवाद या गड़बड़ी करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।