कासगंज: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने कासगंज में निकाली 'सद्बुद्धि पदयात्रा', दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
मंगलवार की शाम 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कासगंज के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर "सद्बुद्धि पदयात्रा" निकाली गई। पदयात्रा का उद्देश्य मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा धार्मिक आस्था से जुड़े इस प्रकरण पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था।