बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ के भाजपा कार्यालय में 'संविधान गौरव दिवस' को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
बल्देवगढ़ भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बैठक आयोजित हुई।जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह जोशी एवं बल्देवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू चौरसिया एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र माल्यार्पण किया एवं अनेक मुद्दों पर चर्चा की।