बल्देवगढ़: ग्राम कुड़ियाला में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कार में लगी आग, कार जलकर हुई राख
बल्देवगढ़ थाना एवं देवरदा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुड़ियाला में चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अचानक एक कार में आग लग गई।जिसमें कार जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।मौके पर फायर ब्रिगेड एवं पुलिस पहुंची।लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।उक्त कार प्रशांत शुक्ला निवासी लमेरा की बताई जा रही है।