बल्देवगढ़: डुमवार गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
डुमवार गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि मृतक घंसू पुत्र बाबूलाल रैकवार उम्र 43 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। उक्त मृतक के शव का बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।वही बल्देवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।