सागर नगर: रैकवार समाज ने कलेक्टर जनसुनवाई में गोरा खुर्द मछुआ सहकारी समिति का पंजीयन निरस्त करने की मांग की
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रैकवार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में गोरा खुर्द मछुआ सहकारी समिति का पंजीयन निरस्त करने और मध्यप्रदेश शासन की मछुआ नीति के तहत रैकवार समाज की नई समिति गठित करने की मांग की गई है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मत्स्य विभाग ने भौतिक सत्यापन किए बिना समिति बनाई है।