सागर नगर: जमदर्रा बांध से पानी का रिसाव, किसानों की फसलें प्रभावित, किसानों ने कलेक्ट्रेट में की शिकायत
रहली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरिया, खिरिया और माधो गांव के किसानों की परेशानी इन दिनों बढ़ती जा रही है। नवनिर्मित जमदर्रा बांध से हो रहे पानी के रिसाव के कारण आसपास के खेतों में पानी भर रहा है, जिससे फसलें खराब होने लगी हैं। परेशान किसानों ने मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सामूहिक रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई।