सागर नगर: पांच बार शिकायत के बाद भी किसान को ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं मिला, फिर जनसुनवाई में पहुंचा
शाहगढ़ तहसील के ग्राम बलयालपुरा निवासी किसान मल्ला लोधी की करीब ढाई एकड़ कृषि भूमि पर गांव के मलू लोधी, भूरा लोधी और बब्बू लोधी ने कब्जा कर रखा है। सीमांकन में जमीन मल्ला लोधी के नाम पाई गई और तहसीलदार द्वारा बेदखली आदेश भी जारी किए गए, लेकिन प्रशासन अब तक जमीन का कब्जा दिलाने में नाकाम रहा है।मंगलवार दोपहर 1 बजे किसान ने फिर जनसुनवाई में शिकायत की है।